मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वित्तीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु रविवार में भी खुलेंगे समस्त उपनिबंधक कार्यालय

March 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला निबन्धक व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, बदायूँ के फरवरी 2025 तक क्रमिक राजस्व लक्ष्य 209.68 करोड़ रुपए के सापेक्ष मात्र 161.62 करोड़ रुपए अर्थात 77.08 प्रतिशत तथा वार्षिक लक्ष्य 229 करोड़ रुपए के सापेक्ष मात्र 161.62 करोड़ रुपए अर्थात् 70.06 प्रतिशत की प्राप्ति की गयी है तथा माह मार्च हेतु निर्धारित लक्ष्य 19.32 करोड रुपए के सापेक्ष 18 मार्च 2025 तक मात्र 5.46 करोड रुपए अर्थात् 28.27 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति की गयी है, जो सन्तोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों के दृष्टिगत शत प्रतिशत राजस्व प्राप्ति हेतु उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन मैनुअल के नियम 131 व 132 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार माह मार्च 2025 के तृतीय रविवार दिनांक 23 मार्च तथा चतुर्थ रविवार 30 मार्च को सामान्य कार्य दिवसों की भांति समस्त उप निबन्धक कार्यालय खुले रहेंगे तथा विलेखों का पंजीकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा। उन्होंने समस्त उप निबंधकों से कहा कि वह इस सम्बन्ध में अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बार एसोसिएशंस, दस्तावेज लेखक संघ तथा समस्त सम्बन्धित को समयान्तर्गत विधिवत सूचित करते हुए आम जनमानस के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि उपरोक्त अवकाश के दिनों में भी आम जनमानस द्वारा अपने विलेखों का अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण कराया जा सके और जनपद हेतु स्टाम्प राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर, किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को प्रतिकूल दृष्टिकोण से देखा जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights