बरेली । होली पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मई निवासी 27 वर्षीय राजवीर पुत्र रामस्वरूप की बीती रात बरेली के जिला अस्पताल में मौत हो गई उसे 13 मार्च को होली के दिन शाम के समय घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था । मृतक के घर वालों ने बताया कि 13 मार्च होली की शाम को राजवीर अपने किसी काम से घर से बाहर निकाला था इसी दौरान भिटानी गांव का रहने वाला एक युवक तेजी से ट्रैक्टर लेकर सड़क से गुजरा और राजवीर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर फरार हो गया सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुंचे और राजवीर को स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से हालत नाजुक देखकर वह उसे बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया बीती रात 19 मार्च को उसने दम दिया राजवीर चार बच्चों का पिता था उसकी पत्नी का नाम प्रीति देवी है पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी।