बरेली । विवाह समारोह में डीजे पर रात में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगो ने दूसरे दिन सुबह होते ही घर में घुसकर हमला कर दिया जिससे तीन लोग घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी निवासी सुनील उर्फ पप्पी पुत्र करनलाल उसके भाई प्रदीप और मां भगवान देई को गुरुवार की सुबह थाना सुभाष नगर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। भगवान देवी ने बताया कि गुरुवार को उसके देवर के लड़का सुमित का विवाह है और कल उसका मंडप था शाम के समय मंडप कार्यक्रम के दौरान ही डीजे पर डांस करते समय पड़ोस में रहने वाला विजेंद्र और उसका भाई अर्जुन हंगामा करने लगे जिससे विवाद हो गया मौके पर मौजूद लोगों में मामले को रफादफा करा दिया इसके बावजूद गुरुवार सुबह विजेंद्र अपने भाई ,अर्जुन , दीपक और करन के साथ लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया जिससे सुनील उर्फ पप्पी,भगवाव देवी और प्रदीप तीनों घायल हो गए शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर हमलावर फरार हुआ है घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद उन्हें इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया।