इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह हुआ,रंगारंग कार्यक्रम हुए
बदायूं। आई एम ए ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। संस्था के सभी सदस्यों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाइयां दी। इसके बाद आई एम ए के उपाध्यक्ष डॉ इत्तेहाद आलम ने सभी सदस्य चिकित्सकों को होली की शुभकामनाएं दीं। और कहा कि यहां के लोग हमेशा से आपसी प्रेम ,भाईचारा व सद्भाव के साथ रहते आ रहे हैं. यहां सभी लोग एक दूसरे के पर्व-त्यौहार में शामिल होते हैं. एक दूसरे को बधाई देते हैं. आई एम ए के सचिव डॉ अजीत पाल सिंह ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि कहा कि होली हो या ईद में सभी जाति,धर्म के लोग मिलजुलकर मनाते हैं। जुमे के दिन होली हुई और कहीं कुछ नहीं हुआ हम समाज में आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखने के उद्देश्य से एकजुट होकर रहेंगे।

इस अवसर पर आई एम ए के कोषाध्यक्ष डॉ कुमार वासु ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भरता है और समाज में एकता को मजबूत करता है । और कहा कि होली भाईचारे और आपसी स्नेह का पर्व है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए। इसके अलावा डा० पूनम गुप्ता,मास्टर अनीकेश,डा० बी० आर. गुप्ता,मिस. स्वणा, मिस. नव्या, मिस. अवनी,डा० आनन्द हरि गुप्ता,डा० सुधीर गुप्ता, आदि ने डांस, गाने व कविताएं प्रस्तुत किए और होली गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया इस मौके सभी खाने-पीने का व्यंजनों का खूब लुफ्त उठाया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर मुख्य रूप से डा० सुधीर गुप्ता,डा.सुमन नागर,डॉ आनन्द हरि गुप्ता, डॉ सलभ वैश्य, डा. संदीप कुमार वार्ष्णेय, अनुष्का वार्ष्णेय,डॉ ए .के. वर्मा, डॉ असलम,डॉ प्रियंका गुप्ता,डा० पूनम,डा० रमिन्दर सिंह,डॉ संजीव गुप्ता,डा. एम. एस. खॉन,डॉ रिजवाना,डा. मु. रिजवान,डॉ रियाज अहमद, डॉ नितीश रस्तोगी,डॉ संचय राज,डॉ सी. के. जैन, डॉ राजेंद्र वर्मा,डा. अकांशा वर्मा,डॉ मृदुला गोयल,डॉ एस. एन. गोयल,डॉ देवांश यादव,डा.अशोक,डॉ पलवीर कौर डा०आर. के. अग्रवाल,डा.सलभ वैश्य, डॉ आनन्द हरि गुप्ता,डा.सुमन नागर,डा० सुधीर गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।













































































