मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जागरूकता अभियान चलाकर जेण्डर रेश्यो में करें सुधार

March 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम माह अक्टूबर नवम्बर के मध्य होता है। समस्त राजनैतिक दल जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेबल ऐजेण्ंटस (बी0एल0ए0) अनिवार्य रूप से नियुक्त कर सूचित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि नवीन मतदाताओं का वोटर लिस्ट में वोटर हेल्प लाइन के माध्यम से अवश्य पंजीकरण करायें विशेषकर जेण्डर रेश्यो में सुधार की आवश्यकता है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में जेण्डर रेश्यो 876 है और हमारे जनपद का जेण्डर रेशियों प्रदेश की अपेक्षा 862 है जो कि अपेक्षा से कम है इसलिए राजनैतिक दलों से अनुरोध है कि जो महिलाायें व भावी युवा महिला मतदाता निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होने से रह गयी हैं, इसमें आप जागरूकता अभियान चलाकर निर्वाचक नामावली में महिला मतदाताओ के पंजीकरण के लिये विशेष प्रयास करें। जिससे कि जनपद बदायूॅ के जेण्डर रेशियों में आशानुरूप वृद्धि हो सके व निर्वाचनों में महिलाओं की सशक्त सहभागिता हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि यदि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण, सम्प्रति चल रहे निरन्तर पुनरीक्षण या अन्य निर्वाचन के किसी विषय के सम्बन्ध में कोई शिकायत या सुझाव हो तो वो लिखित रुप से उपलब्ध करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान आरम्भ होने से पूर्व जनपद के प्रत्येक पंचायत भवन पर कार्यक्रम को पेंट कराए जाने के लिए कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आगामी संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार, निर्वाचक नामावली में छूटे हुए सभी अर्ह मतदाताओं विशेष रूप से युवा, महिला मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 भरवाये जाने, निर्वाचक नामावली में विद्यमान मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से अपमार्जित कराने हेतु सम्बन्धित मतदाताओं के फार्म-7 भरवाये जाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा ने अवगत कराया कि निर्वाचक नामावली, निर्वाचन एवं अन्य बिन्दुओं के क्रम में 10 मार्च, 2025 व 11 मार्च, 2025 को जनपद की समस्त विधानसभाओं हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जा चुकी हैं। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में आकाश गौतम, आशीष शाक्य, अरविन्द राठौर, मनोज कश्यप, राकेश सोलंकी तथा सहप्रभारी स्वीप सैयद सरवर अली मौजूद रहे।
—–

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights