मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

26 मार्च से 05 अप्रैल तक 08 विकासखण्डों में लगेंगे एक दिवसीय रोजगार मेले

March 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च से 05 अप्रैल तक जिला सेवायोजन कार्यालय बदायॅॅू के तत्वाधान में जनपद के 08 विकासखण्डों में एक-एक दिवसीय रोजगार मेला जी0डी0एक्स सिक्योरिटी कम्पनी प्रा0लि0 नोयडा द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इस कम्पनी द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्थाई रोजगार दिये जाने हेतु 08 ब्लाकों में पंजीयन शिविर में रोजगार पंजीकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 08 ब्लाकों में जगत, इस्लामनगर, सहसवान, कादरचौक, उझानी, वजीरगंज, दातागंज, अम्बियापुर 100-100 पद रिक्त हैं। 26 मार्च को विकास खण्ड जगत, 27 मार्च को इस्लामनगर, 28 मार्च सहसवान, 29 मार्च कोदरचौक, 02 अप्रैल उझानी, 03 अप्रैल वजीरगंज, 04 अप्रैल दातागंज व 05 अप्रैलको विकास खण्ड अम्बियापुर में होगा। उन्होंने बताया कि कम्पनी में शिक्षित युवकों के लिए हाईस्कूल पास व शिक्षित बेरोजगारो के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। सिक्योरिटी गार्ड के लिए हाईस्कूल पास उम्र 19 से 45 वर्ष कद 168 सेमी0 वजन 55 किलो0 एवं सुपरवाइजर पद हेतु योग्यता इण्टर पास व कम्प्यूटर ज्ञान, उम्र 21 से 45 वर्ष होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने बताया कि शिक्षित बेरोजगारो के लिए उत्तर प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त करा रही है। अतः समस्त अभ्यर्थियों से अपील है कि वे अपने सभी प्रमाण पत्रों एवं शैक्षिक योग्यता वॉयोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें। रोजगार मेला उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights