बरेली। योगीराज में भी गौ तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही हैं प्रदेश में लगातार गोंकशी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला थाना सुभाषनगर के करगैना पुलिस चौकी से 50 कदमों की दूरी का हैं गौ रक्षा दल के आशीष शर्मा ने बताया की मंगलवार देर रात करगैना चौकी से कुछ ही दूरी पर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आई और सड़क पर घूम रहे गोंवंश को वहीं पास की ही जगह शेखर बिल्डिंग मेटेरियल पर ले जाकर उसका वध कर माँस को ले गए व अवशेष वहीं छोड़ गए। जिसकी जानकारी मिलते ही गौ रक्षक वहाँ पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी जिस पर सीओ सेकंड संदीप कुमार सहित सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी के मुताबिक कार के साथ तीन आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं और पुलिस ने सभी अवशेषों को दफन करवा दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है। थाना सुभाष नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है मामले की जाँच की जा रही है जल्द ही खुलासा करने का प्रयास हो रहा है।