इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मार्च की गई

WhatsApp Image 2025-03-18 at 17.31.44
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में सेमेस्टर वाले कोर्स को छोड़ कर समस्त वार्षिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा कर 31मार्च कर दी गई है । यह जानकारी आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने दी है। उन्होंने बताया है कि जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन करें तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करें। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा एम कॉम में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अन्य सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित अध्ययन केंद्र से प्राप्त की जा सकती है। प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र भी बनाया जा रहा है। डॉ बत्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है जो शिक्षा से वंचित अधिकतम आयु सीमा के किसी भी उम्र के व्यक्तियों एवं रोजगार मे व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा प्रदान करने का कार्य निरंतर कर रहा है।बीए एवं बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश भी ऑनलाइन दिए जा रहे हैं। इस प्रकार इग्नू के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा सुगमतापूर्वक किया जा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights