मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

29 मार्च को बदायूं क्लब में द्वितीय भारतीय नव वर्ष मेले का भव्य आयोजन होगा

March 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भारतीय नव वर्ष मेला समिति द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्वितीय एक दिवसीय भारतीय नव वर्ष मेले का आयोजन नव सम्वतसर चैत्र शुल्क प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 की पूर्व संध्या के अवसर पर 29 मार्च को बदायूँ क्लब प्रांगण में भव्य रुप में आयोजित किया जायेगा। इस अयोजन के सम्बन्ध में बदायूं क्लब में एक बैठक आहूति की गई। मेला समिति के महामंत्री डॉ. अक्षत अशेष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेले में इस वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जिनमें स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें जैसे चित्र में रंग भरो, सामूहिक नृत्य, रंगोली, बाल रुप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिताओं में आवेदन के लिए छात्र/छात्रा अपने विद्यालय के माध्यम से समिति द्वारा दिये गये ऑनलाइन लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। मेले में विभिन्न स्वनिर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न निजी स्टाल्स लगेंगे, मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं खान-पान के स्टाल भी लगाये जायेगे। कार्यक्रम में रात्रि में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा। मेले में आने वाले जनसामान्य के लिए लकी ड्रा भी रखा गया जिसमें विभिन्न पुरस्कार रखे गये हैं। समस्त कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को समर्पित एवं ओत प्रोत होगें। आज मेले के सम्बन्ध में कार्यक्रम को लेकर समस्त समितियों का गठन कर कार्य वितरण कर दिया गया है। भारतीय नववर्ष मेला समिति का गठन किया गया, जिसमें मेले के संरक्षणगण में प्रेमस्वरुप पाठक, सूर्यप्रकाश वैश्य एवं विशाल रहेंगे, मार्गदर्शक मण्डल में सुनील गुप्ता, अशोक भारतीय, सुबोध गोयल, उपाध्यक्षगणों में दीपमाला गोयल, मुनीश अग्रवाल, सीमा रानी, जे.के. सक्सेना, दीपक गुप्ता, रविन्द्र मोहन सक्सेना रहेंगे। अध्यक्ष नीरज रस्तोगी एवं महामंत्री डॉ. अक्षत अशेष रहेंगे, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य एवं कोषाध्यक्ष के रुप नरेश चन्द्र शंखधार व दीपक गुप्ता दायित्व संभालेंगे। रजनी मिश्रा, अजय मथुरिया, विश्वजीत गुप्ता, आदित्य श्रोत्रिय, एवं अंकित पटेल दायित्व संभालेंगे। स्वागत समिति के सदस्य पंकज शर्मा, मुकेश वर्मा, रवि बाबू, नीतू मिश्रा, मणि सिंह भदौरिया रहेंगे एवं सम्पर्क समिति के सदस्य मनीश सिंघल, जोगपाल सिंह, डॉ. सुवेन्द्र गुप्ता एवं अरविंद परमार रहेंगे। प्रतियोगिता समिति के सदस्य डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, मयंक गुप्ता, प्रशांत दीक्षित एवं शिवम वैश्य रहेंगे। प्रचार समिति में रचित बंसल, मयंक प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, दुश्यंत कुमार, राम सिंह, कालिका प्रसाद, घनश्याम कुमार, धीरज सक्सेना एवं ज्ञानेन्द्र चौहान रहेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यों में सुखदेव सिंह राठौर, शारदेन्दु पाठक, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जगजीवन जी, अशोक नारंग, सरदार नवनीत प्रताप सिंह, सुमित मिश्रा, राजी वैश्य, राजीव साहू, राम वार्ष्णेय, प्रशांत सिंह, पायल गिहार अपना दायित्व संभालेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights