शाहजहाँपुर | बायलोजी विभाग, स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के छात्र रुद्रांश त्रिवेदी ने आईआईटी जैम (बायोटेक्नोलॉजी) परीक्षा क्वालीफाय की| वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पाण्डेय ने बताया स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज, बायलोजी विभाग के छठे सेमेस्टर के छात्र ‘रुद्रांश त्रिवेदी, ने आईआईटी द्वारा एमएससी प्रवेश हेतु नेशनल लेवल पर आयोजित प्रतिष्ठित “आईआईटी जैम” परीक्षा ‘बायोटेक्नोलॉजी’ विषय से क्वालीफाय कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य अधिष्ठाता परंपूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज, सचिव डॉ अवनीश मिश्रा एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद ने बधाई व आशीर्वाद दिया | स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि संस्थान को ऐसे मेधावी छात्रों पर गर्व है, जो अपने परिश्रम से ऊँचाइयों को छू रहे हैं। हमारी शुभकामनाएँ सदैव उनके साथ हैं। सचिव डॉ अवनीश मिश्रा ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है जिसमे बायलोजी विभाग सदैव अग्रणी रहा है | प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद ने कहा रुद्रांश की सफलता कॉलेज के बायलोजी विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। सभी की मेहनत और लगन प्रशंसनीय है, और यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी। रुद्रांश ने अपनी सफलता का श्रेय बायलोजी विभाग के शिक्षकों व अपने माता-पिता को दिया। रुद्रांश की इस सफलता पर विभाग के शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।