बरेली। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद पति अपने भाई के साथ पंजाब से अपने घर जनपद बहराइच मोटरसाइकिल से लौट रहे दो सगे भाइयों को नेशनल हाईवे 24 पर मीरगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया 28 वर्षीय सचिन पुत्र सीताराम और 22 वर्षीय रिंकू पुत्र राम शंकर दोनों बहराइच जनपद के थाना केसरगंज क्षेत्र के गांव रामूआपुर रघुवीर निवासी है दोनों पंजाब में काम करते हैं संजय की शादी को 6 साल हो गए संजय के एक 4 बर्ष की बेटी है अब संजय की पत्नी पूजा को दूसरी डिलीवरी रविवार को होनी थी पूजा को बहराइच के अस्पताल में भर्ती कराया डिलीवरी के दौरान पूजा की मौत हो गई पूजा की लाश घर में रखी हुई थी संजय का इंतजार हो रहा था परिवार बालों ने पूजा की मौत की सूचना उसके पति संजय को दी संजय तुरन्त मोटरसाइकिल से अपने भाई रिंकू के साथ पंजाब से बहराइच घर के लिए चल दिया रास्ता में बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी संजय ,रिंकू दोनों गंभीर घायल हो गए, घायलों को पुलिस वाले अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया रिंकू का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा हैं घर में पूजा की लाश रखी हुई थी उसके पति संजय का इंतजार हो रहा था तभी परिवार बालों को संजय की मौत की सूचना मिली परिवार में पति पत्नी की दर्दनाक मौत से कोहराम मच गांव में मातम सा पसर गया। परिवार वाले बरेली से पोस्टमार्टम होने के बाद संजय के शव को लेकर बहराइच घर पहुंचेंगे उसके बाद दोनों पति पत्नी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना मीरगंज पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।