19 मार्च(बुद्ध) को मनाया जाएगा दरगाह पर उर्स-ए-रहमानी। शाम को होगा सामूहिक इफ़्तार

WhatsApp Image 2025-03-17 at 19.18.34
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के पोते रेहाने मिल्लत हज़रत मौलाना रेहान रज़ा खान रहमतुल्लाह का 40 वॉ एक रोज़ा उर्स-ए-रहमानी 19 मार्च बुद्ध को दरगाह परिसर में मनाया जाएगा। उर्स की शुरुआत बाद नमाज़-ए-फ़ज़्र कुरानख्वानी से होगी। सुबह 8 बजे रज़ा मस्जिद में महफ़िल का आगाज़ दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) सदारत में होगा। उलेमा रमज़ान की फज़ीलत बयान करेगें और आला हज़रत व रेहाने मिल्लत को खिराज़ पेश करेगें। सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। दरगाह के नासिर कुरैशी ने बताया कि शाम 5 बजे नात-ओ-मनकबत होगी। सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां की ख़ुसूसी दुआ होगी। इसके बाद सामूहिक रोज़ा इफ़्तार होगा। जिसमें हज़ारों अकीदतमंद एक ही दस्तरख़्वान पर दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन के साथ इफ्तार करेगें। इस रुहानी महफ़िल में दूर-दराज़ से अक़ीदतमंद दरगाह शिरकत करने दरगाह पहुंचेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights