अग्रवाल सभा युवा समिति का होली मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रमो के साथ भव्य रूप में हुआ

WhatsApp Image 2025-03-17 at 18.10.40
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्री अग्रवाल सभा युवा समिति का शहर के कृष्णा लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल द्वारा की गई। कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए भगवान श्री गणेश की संगीतमय वंदना शिवानी बंसल एवं गुंजन बंसल द्वारा प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के संरक्षक डॉक्टर एम एस अग्रवाल अध्यक्ष हरि अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल राजेंद्र कुमार अग्रवाल सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार अग्रवाल कोषाअध्यक्ष प्रमोद गोयल महिला समिति की अध्यक्षा राधा गोयल युवा महिला समिति की अध्यक्षा निकिता अग्रवाल एवं महामंत्री शिवानी अग्रवाल डॉक्टर एस पी गोविल डॉ आर के अग्रवाल डॉ राधा मोहन अग्रवाल नितिन अग्रवाल प्रेम प्रकाश अग्रवाल गोपाल अग्रवाल सुबोध गोयल को समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में बोलते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम भाईचारे एवं सद्भावना का पर्व है सभी को उक्त पर्व को मिलजुलकर मनाना चाहिए । वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अग्रवंश की एकता के लिए सभी को सार्थक प्रयास करने चाहिए , युवा समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल ने कहा कि अग्रवंश की एकता एवं समरसता बनाए रखने हेतु ऐसे आयोजन समय पर होते रहना चाहिए उन्होंने युवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के साथ फूलों की होली खेली समस्त अग्रवंश द्वारा फूलों की होली खेलकर एवं गले लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव एवं मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा युवा समिति के महामंत्री ऋषि अग्रवाल उपाध्यक्ष सार्थक गोयल कोषाध्यक्ष रोमिल गोयल मीडिया प्रभारी प्रशांत बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल रचित अग्रवाल अमित अग्रवाल आशु अग्रवाल दीपक अग्रवाल नितिन सिंघल आयुष अग्रवाल रचित गोयल रूपांक अग्रवाल रचित बंसल अक्षत अगरवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights