रोटरी अपनी सदस्यता वृद्धि पर देगा ज़ोर
बरेली। रोटरी मण्डल 3110 की सत्र 2025-26 के निर्वाचित अध्यक्षों एवं सचिवों की प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन आज कृष्ण लॉन स्थित कार्नेशन हॉल में किया गया। जिसमें आगामी मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी ने अभी क्लबों से अपनी सदस्यता वृद्धि पर ज़ोर देने का आवाहन किया उन्होंने 20% सदस्य बढ़ाने का लक्ष्य दिया।
इस प्रशिक्षण सेमिनार में नैनीताल, हल्द्वानी, काशीपुर, रूद्रपुर, पूरनपुर, पीलीभीत, रामपुर, बदायूँ तथा बरेली के सभी रोटरी क्लबों के आगामी अध्यक्षों एवं सचिवों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मण्डल प्रशिक्षक पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने इस सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कानपुर से आये सत्र 2026-27 के मंडलाध्यक्ष सीए जसबीर सिंह भाटिया ने अध्यक्ष के दायित्व एवं कार्यों पर विस्तार से बताया, वहीं सत्र 2027-28 के मंडलाध्यक्ष अलीगढ़ के राजीव मित्तल ने सचिव के बारे में बताया। क्लब मीटिंग के आयोजन पर पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने, नेतृत्व एवं टीम बिल्डिंग पर पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने, तथा क्लब प्रबंधन पर वर्तमान मण्डल अध्यक्ष नीरव निमेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। काशीपुर से पधारे पूर्व मंडलाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने नये सदस्य बनाने एवं पुरानों को बनाये रखने के महत्व एवं उसके तरीक़ों पर विस्तार से बताया। पूर्व मंडलाध्यक्ष काशीपुर के पावन अग्रवाल ने रोटरी फाउंडेशन तथा रोटरी के सेवा कार्यों के माध्यम से रोटरी की पब्लिक इमेज बढ़ाने पर चर्चा की । उन्होंने आवाहन किया कि रोटरी फाउंडेशन के माध्यम से रोटरी क्लब सेवा के नये नये कार्यों से रोटरी को बढ़ावा दे सकते हैं । सीए विनय कृष्ण ने ग्लोबल ग्रांट एवं डिस्ट्रिक्ट ग्रांट प्राप्त करने के तरीक़े बताये। सभी का स्वागत मण्डल प्रशिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शुक्ला ने, संचालन रो संजय रेक्रीवाल ने किया तथा सभी का आभार अध्यक्ष संजीव मिश्र ने व्यक्त किया ।













































































