बरेली। रमज़ान के मुबारक माह में हर तरह इबादत का दौर चल रहा हैं इसी कड़ी में खन्नू मोहल्ला की मस्जिद दादा मियाँ मियाँ में 14 रमज़ान को कुरआन मुकम्मल का जशन मनाया गया,मस्जिद में हाफ़िज़ ज़िया उर रहमान ने तराबीह की नमाज़ अदा कराई और कुरआन शरीफ़ सुनाया,इमाम मौलाना आज़म रज़ा ने रमज़ान की फ़ज़ीलत को बयां किया।मुतावली डॉ वसी अहमद अनवर ने एहले मोहल्ला की जानिब से हाफिज जी और इमाम साहब को तोहफों से नवाज़ा।इस मुबारक मौके पर डॉ परवेज़ सिद्दीकी,हाजी नौशाद अली ख़ान,डॉ वसी अनवर बब्बू रज़ी अनवर,फ़ाहद जीशान रूफी,हाजी शाहबाज़ खान,साहिर नियाज़ी,आमिर ख़ान, ज़फ़र अनवर, मेहताब वारसी,अंबर अतहर,जावेद अहमद,लक्मान,अज़हर बेग,हाजी अज़मी शकील सीटू,अनवर सहित बडी तादाद में नमाज़ी शामिल रहे। बरेली हज सेवा समिति के पम्मी खां वारसी ने सभी को मुबारकबाद पेश की।