मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

खुदी पड़ी सड़क से दुकानदार व राहगीरों को धूल से सांस लेना भी मुश्किल

March 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सरायखाम से लेकर गुलज़ार रोड़ तक सीवरलाइन बिछाने के लिये सड़क की खुदाई की गई थी,आजमनगर डलावघर के सरायखाम गेट के पास जर्जर हालत के सड़क गड्डो में आएदिन राहगीर घिरकर चुटैल हो रहे है,सराय खाम के अंदर वाली सड़क पर पत्थरिये तो डाली दी लेकिन सड़क नही बनी अब तक।वही कुतुबखाना से बॉसमण्डी जाने वाली सड़क सराय खाम के दूसरे गेट गोल्ड स्टार कलेक्शन के सामने भी सीवरलाइन के लिये सड़क खुदी थी मुख्य सड़क उबड़ खाबड़ होने से वाहन पलट रहे है लोग घिरकर चुटैल हो रहे है, धूल गर्दा से दुकानदारों को सांस लेना भी मुश्किल है डस्ट अधिक होने के कारण दुकानदारो का सामना खराब हो रहा है जिस वजह दूकानदारी पर भी बुरा असर पड़ रहा है, व्यापारी नावेद बेग ने बताया कि सराय खाम की समस्या को लगभग 2 माह से ज़्यादा समय बीत चुका है।यह सड़क वार्ड 20 में आती,त्यौहार के सीजन में सड़क ठीक न होने से व्यापार ठप पड़ा हुआ है धूल के कारण ग्राहक रोक नही रहा है।खान मोहम्मद खान पेड़ा मिठाई वाले शाहबाज़ खान ने बताया कि धूल के कारण मिठाइयां खराब हो रही है वही पान वाले मोहम्मद नबी दूकानदारी के लेकर परेशान है त्यौहार का मौका है जब व्यापार ही न होगा तो त्यौहार हम लोग कैसे मनाएंगे। धर्मेन्द्र ने कहा कि दुकानों में धूल के कारण गन्दगी हो रही है ग्राहक दुकान पर रुक ही नही पा रहा है। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी से लोगो और दुकानदारों ने मुलाक़ात की और अपना दर्द और समस्याओं को बयां किया।पम्मी खां वारसी ने नगर निगम प्रशासन से खुदी पड़ी सड़क निर्माण कराने की मांग की,उन्होंने कहा कि धूल के कारण लोग दिक्कत हो रही है इसलिए सड़क निर्माण कार्य जल्द करवाया जाये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights