बरेली । थाना सीबीगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक दोस्तों की मौत हो गई। परसाखेड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी ,जिसमे एक दोस्त की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे दोस्त की एक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनों दोस्त झुमका चौराहे पर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। मृतकों की पहचान सीबीगंज के गांव सरनिया निवासी मोहम्मद अजीम और अलीगंज के गांव गेनी निवासी साहिल के रूप में हुई है। हादसे में मोहम्मद अजीम की मौके पर ही मौत हो गई। साहिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।