बरेली। श्री वैष्णोदेवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हरि मंदिर में होली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गोलोकवासी परम पूज्य गुरुदेव रामनाथ अरोड़ा का स्मरण करते हुए “मैने मोहन की बुलाया है वो आता होगा” भजन से ठाकुर को बुलाया गया और उनके नैनन से नैना मिलाते हुए भव्य रंगोत्सव मनाया गया । सभी भक्तों ने होली भजनों पर बरसते रंगों का नृत्य करते हुए आनन्द लिया । श्री हरि मंदिर कमेटी ने होली महोत्सव की भव्य तैयारियां की हुई थी । भजन गायक जगदीश भाटिया, सचिन खत्री, देवेन्द्र दिया, किशन कपूर,सुरेन्द्र खत्री, विनोद भाटिया और हरीश सिधवानी ने सुंदर भजन गा कर भक्तों को नाचने पर मजबूर किया। जगदीश भाटिया ने ठाकुर की होली का आश्रय लेते हुए “फूलों में महक तुमसे तारों में चमक तुमसे” का सुन्दर भाव प्रस्तुत किया । कार्यक्रम उपरांत प्रसाद स्वरूप ठंडाई, दही गुजिया आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संजीव सोई, राजीव साहनी, सचिन सचदेव,रवि छाबड़ा, गोविंद तनेजा,प्रेम भाटिया , गौतम डूडेजा ,अभिषेक चावला आदि का सराहनीय सहयोग रहा। मंदिर कमेटी के रवि छाबड़ा ने सभी संगत का आभार व्यक्त किया।