मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में दूसरे दिन पुलिस वालों ने जमकर होली खेली,खूब किया हुड़दंग औऱ मस्ती

March 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पूरे देश में 14 मार्च को होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि रमजान का महीना चल रहा है और होली ज़ुमे के दिन यानी 14 मार्च को थी। बरेली जनपद संवेदनशील जनपदों में गिना जाता है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने होली से पहले ही रूट मार्च निकालकर खुराफातियों को यह समझा दिया था कि अगर उन्होंने कोई भी हिमाकत की तो अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहे। जनपद में होली का त्योहार व जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। त्योहार के शांतिपूर्ण ढंग से अदा होने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने होली के त्यौहार को अगले दिन यानी शनिवार को मनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सबसे पहले पुलिस लाइन में होली खेली गई उसके बाद में आईजी राकेश सिंह के बंगले पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने होली के त्यौहार को रंगों के साथ मनाया। इसके बाद कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और एडीजी रमित शर्मा के बंगले पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली खेली और होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान सभी अधिकारियों के बंगलो पर तथा पुलिस लाइन में पत्रकारों की मौजूदगी भी रही। एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मुस्तैदी से सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनवाने के लिए कटिबंध रहती है। बरेली में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न हुआ है। त्योहार के शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाने के बाद जैसा कि पहले से होता चला आ रहा है ,अगले दिन पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने होली के त्यौहार को मनाया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights