हरि बोल सेवा समिति ने होली पर विधायक महेश गुप्ता के नेतृत्व में मुफ्त हैलमेट बांटे

WhatsApp Image 2025-03-13 at 16.40.42
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।।हरि बोल सेवा समिति द्वारा आज पुनः सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में होली के अवसर पर दातागंज तिराहा, गौरी शंकर मंदिर तिराहा, रानी अवंती बाई लोधी तिराहा, एवं एआरटीओ चौराहे पर निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा की हरि बोल सेवा समिति ने यह संकल्प लिया है की आने वाले समय में जनपद का प्रत्येक मोटरसाइकिल चलाने वाला व्यक्ति सर पर हेलमेट लगाकर चलाएं इसके लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा इसके साथ-साथ उन्होंने हेलमेट वितरण करते हुए बाइक सवार युवाओं से आवाहन किया कि आप सब लोग बिना हेलमेट के बाइक पर ना चले हेलमेट वितरित करने के दौरान जिन बाईकों पर महिलाएं बैठी थी उन महिलाओं से विशेष आग्रह किया गया कि जब भी उनके पति/भाई/ पिता घर के बाहर जाएं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनके लिए हेलमेट लगाने के लिए जरूर प्रेरित करें क्योंकि आज सबसे ज्यादा युवा हेलमेट की वजह से एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं कई लोगों को गंभीर चोटें आती हैं कई लोगों की जान गई है आगे से जनपद में एक्सीडेंट के कारण हेलमेट के अभाव में लोगों की जान ना जाए इसके लिए हमारी समिति लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव ब्लाक प्रमुख अनेकपाल सिंह पटेल, सुरजीब गुप्ता,अंकित मौर्य हिमांशु कठेरिया सहित समिति के पदाधिकारी एवं टी एस आई राजपूत जी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights