बरेली। आशुतोष सिटी बरेली निवासी मोहित शर्मा का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा देश के युवाओं को उनके सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2022-23 के लिए किया गया हैं। बताते चलें कि मोहित शर्मा विगत 10 वर्षों से राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र बरेली के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के रूप में एवं कई माध्यमों से सामाजिक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं और युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। खुशी की बात यह हैं कि वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर-प्रदेश राज्य से चयनित होने वाले मोहित शर्मा एकमात्र युवा हैं। जिन्हें आगामी दिनों में नई दिल्ली में नई संसद भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष एवं अन्य केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्षेत्र – रक्तदान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सीय सहायता,मतदान जागरूकता, सड़क सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण,साक्षरता,जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार इत्यादि।