भारत विकास परिषद के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए वीरेश कुमार वार्ष्णेय

WhatsApp Image 2025-03-10 at 21.05.42
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत विकास परिषद, शाखा गौरीशंकर द्वारा आज बदायूं क्लब में होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संजीव जोली प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल को मंचासीन करने के उपरांत कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया । तत्पश्चात सदन में उपस्थित लोगों द्वारा वन्दे मातरम गीत गाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें वीरेश वार्ष्णेय,अध्यक्ष, सौरभ रस्तोगी, सचिव एवं रविंद्र उपाध्याय को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया एवं अन्य कार्यकारिणी का चयन हेतु शाखा अध्यक्ष को अधिकृत किया गया । चुनाव की प्रक्रिया संजीव जौली के निर्देशन में संपन्न हुई एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल जी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई । चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए बाद में महिलाओं ने भी होली से संबंधित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए और अंत में सदस्यों द्वारा अंताक्षरी का आनंद लिया गया इस दौरान गुजिया एवं टिक्की, चाट पकौड़ी एवं चीले का मज़ा भी लिया गया । कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल जी सहित कई सदस्य, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष, पांचाल नगरी शाखा के सदस्य, व्यापार मंडल के जितेंद्र महाजन, नवनीत कुमार, पूर्व सचिव अजय कुमार सक्सेना सहित लगभग दो सौ लोगों की उपस्थिति रही । सभी ने रंगारंग कार्यक्रम की काफ़ी सराहना की । कार्यक्रम का सफल संचालन रवीन्द्र उपाध्याय ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights