मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 14.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रंगभरी एकादशी पर मनौना धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

March 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आंवला क्षेत्र में श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पर रंगभरी आमलकी एकादशी के अवसर पर परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के द्वारा रंग गुलाल उड़ाकर होली के पावन पर्व का शुभारंभ किया गया। सोमवार को आमलकी एकादशी जिसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। एकादशी के पावन अवसर पर दो तीन दिन पहले से ही देश विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है,इस बार पिछले साल के मुकाबले बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनौना धाम पहुंचे और रंगोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रातः काल आरती के बाद परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के द्वारा गुलाल व रंग उड़ाकर रंगों के पर्व होली का शुभारंभ किया गया।इस दौरान पूज्य महंत जी महाराज द्वारा मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं को मंच से आशीर्वाद भी प्रदान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सोमवार सुबह से ही श्री श्याम मित्र मंडल मनौना धाम द्वारा विशाल भजन कीर्तन कार्यक्रम का आरंभ कर दिया गया था। कीर्तन कार्यक्रम में आए कलाकारों ने बाबा श्याम व मनौना धाम के भजनों को गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। मनौना धाम के भक्तों, सेवादारों व दुकानदारों ने रंग गुलाल उड़ाकर व एक दूसरे को रंग लगाकर व डीजे पर नृत्य कर धूमधाम से रंगदारी एकादशी के पर्व को मनाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights