मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 14.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में कमिश्नर औऱ आईजी ने होली की व्यवस्थाओं औऱ सुरक्षा की समीक्षा की,अफसरों को निर्देश दिए

March 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं आईजी डॉ. राकेश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस के साथ पर्वाें को मनाया जाए। बैठक में जुलूस मार्ग इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से भाई चारे की भावना से मनाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं गणमान्य नागरिको की बैठक आयोजित कर आवश्यक चर्चा करने हेतु निर्देशित किया गया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में होली पर्व पर मण्डलायुक्त ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर खाद्य के नमूने लिए जाएं। सफाई व्यवस्था रखी जाए। समय से पानी की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों के साथ कोई रियायत न बरती जाएगी। इससे पूर्व बरेली मण्डल बरेली की मण्डलायुक्त को कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के साथ सामान्य सहायक अनुभाग, न्यायिक अभिलेखागार, आंगल अभिलेखागार, राजस्व अनुभाग, एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शस्त्र कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटलों पर पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके सम्बंधित कार्यों की स्थिति, प्रगति व लम्बित कार्याें के बारे जाना। कलेक्ट्रेट में बनी आनन्दा रसोई के भोजन का स्वाद चखकर उसकी प्रशंसा की।

इसके अलावा वहीं एनआईसी के नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने रूट मार्च भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 वैशव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, जिला राजस्व अधिकारी प्रवर्धन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर कल्पना जायसवाल अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights