बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह से भेट की। संजीव शर्मा ने होली पर 15 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने रमजान के पावन अंतिम शुक्रवार 28 मार्च को भी अवकाश घोषित करने का आग्रह किया। इसके साथ ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के विषय में भी बीएसए को अवगत कराया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने अवकाश के संदर्भ में पत्रावली मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने के साथ-साथ शिक्षकों की मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी अरविंद दीक्षित हरीश यादव राजेश कुमार, मोहम्मद अराफात खान, उजैर अहमद, मुकेश कुमार अरुण सक्सेना समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें।