पूर्व मंत्री भगवत सरन के पुत्र का निधन होने पर जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्ति की।

WhatsApp Image 2025-03-10 at 13.44.51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । पूर्व मंत्री भगवत सरन के पुत्र अमित गंगवार का निधन होने पर झारखंड के राजपाल संतोष कुमार गंगवार, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन आदि जन प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार नवाबगंज से पांच बार विधायक और सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे समाजवादी पार्टी नेता भगवत सरन गंगवार के छोटे पुत्र अमित गंगवार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। उन्हें एक दिन पूर्व ब्रेन हेमरेज हुआ था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें दम तोड़ दिया। मृतक अमित गंगवार जीटीआई में प्रवक्ता थे। उनकी पत्नी नेहा डीआरएम ऑफिस में कार्यरत है। उनके दो बेटे रूद्र तथा दर्श है। भगवत सरन के बड़े बेटे अतुल गंगवार की 4 साल पहले मौत हो गई थी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, शमीम खां सुल्तानी, सांसद छत्रपाल सिंह, डॉक्टर एमपी आर्य, अताउर रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम, वीरपाल सिंह, सर्वराज सिंह, विजयपाल सिंह, डॉक्टर आई एस तोमर, लाल बहादुर गंगवार, अशोक यादव, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, शिवम सक्सेना, इमरान अंसारी, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी शफीक अंसारी, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष सुधा गंगवार आदि जन प्रतिनिधियों, प्रमुख समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights