फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को थाना परिसर में रमजान को लेकर पीस कमेटी मीटिंग आयोजित की गई। सीओ हाइवे निलेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में धर्मगुरु, मस्जिदों के इमाम नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद शामिल हुए। सीओ हाइवे निलेश मिश्रा ने कहा कि रमजान माह शुरू हो चुका है अबकी बार होली और रमजान के त्यौहार एक साथ पड़ रहे है ऐसे में आपस में मिलजुलकर त्योहारों को मनाए। उन्होंने पूर्व से चली आ रही परंपराओं का पालन करने की अपील की। साथ ही नई परंपराएं न डालने का आग्रह किया। यदि किसी तरह का कोई बाद विवाद या आपस में मनमुटाव हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। मीटिंग में इंस्पेक्टर क्राइम दिलीप कुमार के अलावा सभी मस्जिदों के इमाम, धर्मगुरु, नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, एडवोकेट इमरान अंसारी,शराफत हुसैन, शरीफ अजहरी, सरदार अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।