मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

डीआईओएस ने किया कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण,

February 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं l जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.प्रवेश कुमार ने मंगलवार विकासखंड जगत क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया l सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं लगभग ठीक-ठाक मिली l उन्होंने कई बच्चों से सवाल पूछ कर शैक्षिक गुणवत्ता को परखा और उसमें सुधार लाने के भी निर्देश दिए l डीआईओएस ने अपार आईडी बनवाए जाने और बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए l इधर,जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया l जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार सुबह संविलियन विद्यालय लखनपुर, प्राथमिक विद्यालय शोभनपुर, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया का निरीक्षण किया l डीआईओएस ने बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन (एमडीएम ) के बारे में जानकारी ली l उन्होंने कई बच्चों से मेन्यू के अनुसार भोजन दिए जाने के बारे में पूछा l बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें रोजाना निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही एमडीएम दिया जाता है l आज एमडीएम में सब्जी युक्त दाल और चावल बच्चों को वितरित किए गए l डॉ. प्रवेश कुमार ने कई बच्चों से सवाल पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा l कुछ बच्चों ने उनके सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया तो कुछ बच्चे जवाब नहीं दे पाए,इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए l डीआईओएस ने सभी स्कूलों में शिक्षकों ,अनुदेशक और शिक्षामित्र की उपस्थिति को भी देखा l बोर्ड परीक्षा में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, उनके बारे में भी जानकारी ली l उन्होंने अपार आईडी के बारे में जानकारी ली और कहा कि शत प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी बनाई जाए l उन्होंने प्रधानाध्यापको और उपस्थित शिक्षकों को और भी कई निर्देश दिए l जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई l इधर, जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया का निरीक्षण किया l उन्हें भी दोनों स्कूलों में सब कुछ ठीक-ठाक मिला l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights