मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता हुई, 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया

February 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।स्काउट भवन पर प्रशिक्षण केंद्र पर पीएम पोषण योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 30 रसोइयों ने प्रतिभा किया। सलारपुर ब्लाक की गीता देवी सर्वश्रेष्ठ रहीं। रजनी मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोईया बच्चों को बहुत लगन और निष्ठा से बच्चों को स्वादिष्ट भोजन तैयार करती हैं। साक्षात अन्नपूर्णा है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रसोइयों द्वारा बना गुणवत्तापूर्ण स्वादिष्ट भोजन बच्चे ग्रहण करते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि रसोइयों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उसे जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करती हैं।
जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि प्रतिभागिता से रसोइयों में एक नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह का संचार होगा। जिला आयुक्त खाद्य सीएल यादव, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आजाद कुमार, जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी सुधा सिंह, प्रवक्ता गृह विज्ञान शहनाज बानो ने भोजन की गुणवत्ता को देखा। प्रतियोगिता में सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिगोई की रसोईया गीता देवी प्रथम, सहसवान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद की मुन्नी देवी द्वितीय और नगर क्षेत्र उझानी के प्राथमिक विद्यालय दयानंद की गीता देवी तृतीय स्थान पर रहीं। अतिथियों ने प्रथम पुरस्कार विजेता को तीन हजार पांच सौ रुपये, द्वितीय को दो हजार पांच सौ रुपये, तृतीय को एक हजार पांच सौ रुपये की धनराशि, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डा. पंकज शर्मा ने बताया प्रत्येक रसोईया को तीन सौ रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। मिड-डे मील की जिला समन्वयक हिना खान ने आभार व्यक्त किया। संचालन एआरपी फरहत हुसैन ने किया। इस मौके पर डीओसी असरार अहमद, डीटीसी पूर्वी सक्सेना, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा, डा.पंकज शर्मा, राहुल कुमार, आशीष शर्मा, सुखदेश, अनंग पाल सिंह, इलियास अहमद, सरिता चौहान, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights