मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

भागवत रत्न नवलेश महाराज जी ने पद्मश्री डॉ बी के जैन का किया सम्मान

February 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट।परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बीके जैन का आज भागवत पीठ संस्थान के की ओर से भागवत रत्न आचार्य नवलेश जी महाराज द्वारा संत रणछोड़ दास जी महाराज की तपोस्थली एवं सिद्ध बरहा हनुमान मंदिर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।आचार्य नवलेश जी महाराज द्वारा पद्मश्री डॉ बी के जैन को साल एवं बरहा के हनुमान जी का विग्रह देकर सम्मानित किया गया। आचार्य श्री ने कहा कि डॉ जैन लगभग पांच दशकों से इस ग्रामीण अंचल में नेत्र रोगियों की सेवा सच्चे हृदय से कर रहे है और शायद इसी का नतीजा है कि आज ओ पद्मश्री से सम्मानित हो रहे है, उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सब चित्रकूट क्षेत्र वासियों के लिए गौरव की बात है कि एक ग्रामीण अंचल से भारत सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ जैन को पद्मश्री के लिए नामित किया है। उन्होंने डॉ जैन को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि आज जो इतनी बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हुई है ये सब पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से और सभी नेत्र रोगियों के प्यार से प्राप्त हुई गुरुदेव आपको हमेशा स्वस्थ्य रखे। वही डॉ जैन ने कहा कि ये पद्मश्री मुझे नहीं बल्कि आप सब चित्रकूट क्षेत्र वासियों को सभी हमारे नेत्र रोगियों को और नेत्र चिकित्सालय के हर कार्यकर्ता को मिला है “मै तो एक निमित्त मात्र हूं” ये सब पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद है। कार्यक्रम का सफल संचालन केशव शिवहरे ने किया।इस मौके पर बरहा के हनुमान मंदिर के पुजारी अमित तिवारी उर्फ मुन्नी महाराज, डॉ सुरेंद्र अग्रवाल,विवेक अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,गिरीश अग्रवाल, डॉ सुधीर अग्रवाल, डॉ सीताराम गुप्ता सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights