मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

भारत में नवंबर में दो साल से ऊपर के बच्‍चों को लग सकता है कोरोना का टीका

June 10, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली। भारत में केंद्र सहित सभी राज्‍य सरकारें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की क्‍सीन लगा रही हैं.देश में जुलाई के बाद कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बाद लोगों के मन में बीमारी को लेकर खौफ है. वहीं कुछ विशेषज्ञों की ओर से भारत में तीसरी लहर में मामले ज्‍यादा तेजी से बढ़ने और बड़ी संख्‍या में बच्‍चों के इसकी चपेट में आने का अनुमान भी जताया है. जिससे लोगों के मन में बच्‍चों की सुरक्षा को लेकर एक डर पैदा हो गया है. हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का कहना है कि देश में भारत बायोटेक की ओर से बच्‍चों पर कोवैक्‍सीन का ट्रायल शुरू कर दिया गया है. आईसीएमआर में ऑपरेशन ग्रुप फॉर कोविड टास्‍ट फोर्स हेड डॉ. एन के अरोड़ा का कहना है कि इस ट्रायल को पूरा होने में करीब चार से साढ़े चार महीने लग सकते हैं. ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि इस ट्रायल का रिजल्‍ट अक्‍तूबर के अंत तक आ जाएगा.

डॉ. अरोड़ा कहते हैं कि ट्रायल के परिणाम आने के कुछ दिनों के भीतर ही बच्‍चों के लिए वैक्‍सीनेशन की शुरूआत की जा सकती है. ऐसे में पूरी उम्‍मीद है कि इस साल के नवंबर तक दो साल से ऊपर के बच्‍चों को ये वैक्‍सीन लगना शुरू हो जाएगी. अगर इस दौरान किसी वजह से दूरी होती है तो जनवरी 2022 से बच्‍चों का टीकाकरण पूरी तरह होने लगेगा.
देश में कोवैक्‍सीन और कोविशील्‍ड के अलावा भी कई वैक्‍सीन बन रही हैं. जिनका उपयोग भी इस साल के अंत तक भारत में होने की संभावना है. ऐसे में बच्‍चों के लिए लगने वाली कोवैक्‍सीन की उपलब्‍धता भी बनी रहेगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights