लखीमपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय लखीमपुर देहात संविलयन सुआगाढ़ा में जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष मीनू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष समीक्षा गुप्ता, जिला मंत्री किरन गुप्ता, जिला मंत्री भावना सिंह, निधि गोयल तथा प्रधानाचार्य दीपा गुप्ता व विद्यालय की सभी अध्यापकों के द्वारा ध्वजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा गुप्ता ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गानों की प्रस्तुति की। बच्चों ने संविधान के बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी दी जिला अध्यक्ष मीनू गुप्ता ने प्रधानाचार्या एवं समस्त अध्यापकों, बच्चों एवं उपस्थित सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बिस्किट और टॉफियां वितरित की जरूरत मंद बच्चों को ऊनी कैप और मोजे एवं कर्मचारियों को साल और स्वेटर बांटी ।