एसआरएमएस ट्रस्ट के सभी संस्थानों में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

WhatsApp Image 2025-01-27 at 16.23.48
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट के बरेली, लखनऊ और उन्नाव स्थित संस्थानों में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट चेयरमैन देव मूर्ति जी ने बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा, एसआरएमएस गुडलाइफ, एसआरएमएस सीईटीआर, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज, एसआरएमएस सीईटी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। देव मूर्ति , आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह, पैरामेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डा.जसप्रीत कौर, सीईटी के प्रिंसिपल डा.प्रभाकर गुप्ता, नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल डा. मुथु महेश्वरी, सीईटीआर के डीन एकेडममिक्स डा.शैलेंद्र सक्सेना, डा.रीटा शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राम मूर्ति के चित्रों पर श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए। सभी की उपस्थिति में देव मूर्ति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

चेयरमैन देव मूर्ति ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था और हमारा देश विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के रूप में सामने आया था। उन्होंने कहा कि मेडिकल में गोल्डन आवर का महत्व है। इस अवधि में मरीज को उपचार मिलने से उसके जीवन की आशा बढ़ जाती है। समय के सदुपयोग से इस गोल्डन आवर को गोल्डन मिनट तक लाना जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब स्किल में विशेषज्ञता हासिल हो। ऐसा होने पर टेक्नोलाजी पर बेमतलब की निर्भरता को कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि स्किल बढ़ाने के लिए हमेशा तैयार रहें और लगातार अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करते रहें। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 76 वर्ष पहले आज के ही दिन देश ने अपना संविधान, राष्ट्रीय ध्वज हासिल किया। गणतंत्र दिवस लोकतंत्र में अधिकारों और कर्तव्यों के संतुलन का संदेश देता है। हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। यही देश की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। कहा कि इंडिया टुडे पत्रिका के सर्वेक्षण 2024 में 700 से ज्यादा सरकारी तथा प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज ने 38वां स्थान प्राप्त किया है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह ने सभी का आभार जताया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद पैरामेडिकल और मेडिकल के विद्यार्थियों ने अलग अलग देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में आदित्य मूर्ति की कप्तानी में सीईटी ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसमें आदित्य मूर्ति के 51 गेंदों पर 6 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 90 रन की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में मेडिकल कालेज की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 145 रन ही बना सकी और सीईटी ने 50 रन से मैच जीत लिया। इस मौके पर सभी कालेजों के फैकेल्टी मेंबर और स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights