बरेली । गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्राट अशोक क्लब भारत जनपद शाखा बरेली के कैम्प कार्यालय अशोक नगर पर क्लब के संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी, सामाजिक चिंतक व विचारक डॉ. केदारनाथ शाक्य एवं क्लब के जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, समस्त सदस्यों के साथ सामूहिक राष्ट्र गान गाकर, दीप प्रज्वलित एवं विचार गोष्ठी आयोजित कर 76 वाँ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम (राष्ट्रीय पर्व) बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया जिसकी अध्यक्षता क्लब के संरक्षक डॉ. केदारनाथ शाक्य ने की एवं मुख्य अतिथि क्लब के प्रदेश ऑडिटर एवं मण्डल प्रभारी माननीय वीडी मौर्य रहे तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सर्वेश कुमार मौर्य ने किया । संरक्षक डॉ केदारनाथ शाक्य सभी लोगो को आज के दिन भारतीय संविधान के लागू होने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । क्लब के जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य जी ने कहा हमे अपने भारत राष्ट्र का संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह पर गर्व है । उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर क्लब की संरक्षक माननीय उर्मिला शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष माननीय बसंत कुमार मौर्य, प्रबन्धक माननीय कंही लाल मौर्य, तहसील अध्यक्ष माननीय जगदीश चन्द्र मौर्य, माननीय राजेश कुमार शाक्य (एडवोकेट), माननीय पूरन लाल मौर्य (इंजीनियर) सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया ।