बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा स्कूल कॉलेज मदरसों व थाना परिसर आदि जगह 76 वें गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जानकी देवी इंटर कॉलेज यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज मॉडल प्राइमरी स्कूल चिटौली, कुरतरा, उनासी, फतेहगंज प्रथम, द्वितीय, भिटौरा स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कस्वे के सभी बेसिक स्कूल, प्राइवेट स्कूल मदरसों व इंटर कॉलेज सहित सरकारी दफ्तरों में झंडा फहराने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल रेड रोजिज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय सक्सेना व प्रिटी पेटल्स स्कूल के प्रबंधक दिनेश पांडेय ने बच्चों से राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की गुलशन ए जहरा मदरसे में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया