बदायूँ। जेएस (पी .जी) कॉलेज में कॉलेज प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव के द्वारा तिरंगा फहराया गया। कॉलेज प्रबंधक जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम सब का जन्म एक स्वतंत्र धरती पर हुआ है और एक अच्छे संविधान की छांव में अपना जीवन जी रहे हैं । ये सब संभव हुआ है हमारे देश के अमर शहीदों के बलदानों से, बाबासाहब के द्वारा रचित संविधान से। कार्यक्रम में प्रबंधक जी के द्वारा दशम कॉलेज वार्षिक उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर कॉलेज डायरेक्टर विकास यादव , प्राचार्य राहुल कुमार ,उत्पल मिश्रा, आदित्य भारद्वाज, योगेंद्र कुमार, रितु दीक्षित, फिरदौस बी, पूर्णिमा गौड़,डॉ निधि रस्तोगी, सुधीर यादव, सुनील कुमार भास्कर ,ललित सिंह,अजयपाल सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा।