बदायूँ। किड्स बचपन कॉन्वेंट स्कूल में आज 76 वाँ गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलू शर्मा ने बच्चों को अवगत कराया कि भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाता है। यह ऐतिहासिक दिन 1950 में भारतीय संविधान को अपनाने का प्रतीक है, जिसने राष्ट्र को एक लोकतांत्रिक गणराज्य में बदलने का काम किया था। यह दिन भारत के संविधान को अपनाने का प्रतीक भी है। इस दिन नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की शक्तियों की प्रदर्शन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनते हैं। जिसके साथ ही भारत की एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में शुरुआत हुई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जिसमें ए वतन ए वतन, यह देश है वीर जवानों का, मैं हूं फौजी, नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं आदि गानों पर अपने अभिनय का प्रदर्शन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका हर्षना रस्तोगी और सुनैना वर्मा का प्रयास बहुत ही सराहनीय रहा। कार्यक्रम में अनाया देवल, रुद्रांश, नित्या सिंह, मोहम्मद श्यान, मोहम्मद अयान, सना, कार्तिक कश्यप , शिवांश कश्यप, राघव सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आरोही साहू, तेजसी, मोक्षिक, आरना वर्मा, पार्थवी सिंह, सृष्टि सिंह, अदिति सिंह, प्रथम सूरी, तन्वी, विवेक, अर्जुन वर्मा, मोहम्मद हुसैन, आदि। किड्स बागबान कॉन्वेंट स्कूल की कोऑर्डिनेटर राजबाला पटेल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।