बदायूँ। गणतंत्र दिवस का पर्व दि भगवान परशुराम पब्लिक इंटर कॉलेज नेकपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी विभिन्न मार्गो से निकाली गई तत्पश्चात विद्यालय में विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी एवं विद्यालय के प्रबंधक राधे श्याम गुप्ता ने झंडा फहराया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राधे श्याम गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी बच्चों से अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार रहने का संकल्प दिलाया कि सभी बच्चे पढ़ लिखकर अपने माता-पिता विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करें इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी माधवी शुक्ला विद्यालय वार्डन रेशमा रानी ,रिबन कुमार शर्मा अध्यापक विश्वभान सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह के साथ पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह नीमा शर्मा भी उपस्थित रहे।विद्यालय में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों ने प्रस्तुत किए अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले छात्रों को पुरस्कार भी वितरण किए गए