बदायूँ। आवास विकास स्थित द ब्लॉसम्स स्कूल में गणतंत्र दिवस का समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री अविरल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और समारोह को संबोधित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया और उन्हें देश के संविधान के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षिकाओं ने क्रांतिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को प्रस्तुत करते हुए नाट्य मंचन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन गुंजन वर्मा और स्नेहा यादव ने सोनम और लवी यादव के सहयोग से किया। विद्यार्थियों के कार्यक्रम का आयोजन वाणी, सीमा, प्रियांशी, शिवा, स्वाति, राजमाला और प्रेरणा ने किया। इस समारोह के माध्यम से द ब्लॉसम्स स्कूल ने देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।