दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया,विभिन्न कार्यक्रम हुए
बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायरेक्टर विवेक भारती जी,फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे व उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतों के द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया ।
इसके बाद छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक आदि शामिल थे। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, भाषण और कविताओं के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर विवेक भारती जी ने अपने संबोधन में कहा – उन्होंने भारतीय संविधान की महत्वता और गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा यह दिन हमें न केवल अपने अधिकारों का एहसास कराता है बल्कि कर्तव्यों को निभाना की प्रेरणा भी देता है इसी के साथ उन्होंने छात्रों से देश की उन्नति में अपनी भूमिका निभाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आहान किया। प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे जी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य न केवल ज्ञान अर्जित करना है बल्कि समाज और देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझना भी है उन्होंने बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतो जी ने छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सहेजने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन हेड बाय ब हेड गर्ल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन छात्र छात्राओं व विद्यालय स्टाफ को मिष्ठान वितरित कर किया गया।













































































