संस्कारवान् नागरिक बन जिस क्षेत्र में कुशल हो उसी क्षेत्र में बेहतर करें – बालेश्वर त्यागी

WhatsApp Image 2025-01-27 at 00.01.30 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। महर्षि दयानंद विद्यापीठ गोविंदपुरम गाजियाबाद विद्यालय के प्रांगण में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी, अध्यक्ष सुभाष त्यागी, प्रबन्धक /सचिव राजेश पाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उप सचिव महेंद्र मुदगल, प्रबन्ध समिति के सदस्य के० के० गुप्ता, हामिद अली, सतीश शर्मा व निदेशक शचींद्रनाथ त्यागी, प्रधानाचार्या डॉo सीमा सेठी, शिक्षक / शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं द्वारा हिंद देश के निवासी गीत प्रस्तुत किया। समूह गान, देश भक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए गए। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संरक्षक पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम आजादी की इस यात्रा में कहाँ तक पहुँचे हैं? इस विषय पर भी विचार करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिस परिवर्तन से दुनिया चल रही है, उसी के साथ कदम मिलाकर चलना होगा। इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य एक संस्कारवान् नागरिक बनाना है। आप जिस क्षेत्र में कुशल हो उसी क्षेत्र में बेहतर करें। इस अवसर महर्षि दयानंद विद्यापीठ के सभी विभागों ( हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत,गृह विज्ञान,सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला, गणित, कॉमर्स, कंप्यूटर) द्वारा अन्वेषण नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और सुंदर-सुंदर प्रोजेक्ट तथा मॉडल बनाए। प्रधानाचार्या डॉo सीमा सेठी ने आगंतुक महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपको गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा व सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने में सदैव अग्रणी रहा है। इस विद्यालय में फेयरवेल न मनाने का एक कारण है कि हम अपने विद्यार्थियों को कभी विदाई नहीं देते हमेशा उनसे जुड़े रहते हैं। प्रधानाचार्या के माध्यम से कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग जी के द्वारा यह घोषणा की गई कि कक्षा 10 और 12 में जो विद्यार्थी जनपद की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करेगा उसे लैपटॉप तथा जो विद्यार्थी राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करेगा उसे 51000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights