बरेली। अखिल भारतीय युवा कोली /कोरी समाज बरेली के तत्वाधान में आज 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष नेत्र पाल कोली के आवास गांधीपुरम बरेली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महेश कुमार वर्मा अवकाश प्राप्त बैंक मैनेजर ने एवं मेवाराम दिवाकर ने ध्वजारोहण किया। संगठन के संरक्षक वाईबी नीरज एवं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। महासचिव रामकुमार कोली, पतिराखन लाल कोली, जिलाध्यक्ष नेत्र पाल कोली ने गणतंत्र दिवस कामहत्व बताते हुए संविधान में वर्णित अधिकार एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। शाहजहांपुर से आये हुए समीक्षा अधिकारी सुशील कुमार कोली ने गजल प्रस्तुत की। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक वाई बी नीरज ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में अचल कुमार कोली, मोहित कोली, मेवाराम दिवाकर, बृजवती कोली, बबिता कोली, नवजात कृतिका कोली आदि उपस्थित रहे।