बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में आज गडतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, निर्देशिका छवि शर्मा तथा प्रधानाचार्य महिमा राघव की उपस्थिति प्रार्थनीय रही । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया । इस अवसर पर सभी बच्चे तिरंगे के साथ स्कूल पहुंचे ।तथा बच्चों ने नृत्य, गायन तथा कविता आदि प्रस्तुत की। बच्चों ने सभी कार्यक्रम में बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ भाग लिया। इस अवसर पर संस्थापक वेद व्रत त्रिवेदी ने सभी बच्चों को बताया कि २६ जनवरी गौरव और सौभाग्य का पर्व है आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। यह पर्व हम सभी भारतवासियों के हृदयों में नवीन स्फूर्ति ,नवीन आशा ,उत्साह तथा देशभक्ति का संचार करता है उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई।