कैपिटल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया,विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2025-01-26 at 15.01.42 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया । बच्चे और समस्त स्टाफ देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिलाई दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने ध्वजारोहण के उपरान्त सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सब यहाँ गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक मौके पर एकत्रित हुए हैं 26 जनवरी बस एक तारीख नहीं बल्कि इस दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री डा० राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया । यह दिन हमें अपने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और समानता के महत्वपूर्ण मूल्यों को याद दिलाता है। इस दिन को याद रखने के लिए प्रतिवर्ष भारतीय इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस भारत के लोकतात्रिंक मूल्यों का उत्सव है यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सब बरावर है और देश की कई जातियों, संस्कृतियों और धर्मों को एकजुट होने का अवसर देता है।बच्चों ने देशभक्ति से परिपूर्ण नारे लगाये इसके बाद सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एन०सी० से लेकर कक्षा 2 के छात्रों ने देशभक्तों की भूमिका में सभी का मन मोह लिया। कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के छात्रों ने देशभक्ति से भरी हुयी कविताएँ सुनाई। कक्षा 6 से कक्षा 8 के छात्रों ने मिलकर कई देशभक्ति गीतों पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी। शिक्षिका मानसी शर्मा ने सुन्दर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने सभी छात्रों को समझाया कि यह पर्व केवल छुटटी का दिन नहीं है बल्कि हमारी जिम्मेदारियों और हमारे देश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होनें सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामानाएँ दी। इस अवसर पर ममता सक्सेना अमित जौहरी पूनम यादव, शीतेश गुप्ता, कुमकुम, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, दिव्या सिंह, दीक्षा कश्यप दीक्षा यादव, मानसी शर्मा आदि का योगदान सराहनीय रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights