बदायूँ। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में 76व गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रगान गाया व नारे लगाए। इसी के साथ अयन गुप्ता, आराध्या श्रीवास्तव, सुम्बुल फातिमा, परिधि गुप्ता व लाव्याश साहू आदि बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके उपरांत स्कूल की उपाध्यक्ष वीना कोचर जी व विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह जी उपाध्यक्ष वीना कोचर जी प्रबंधक एड. राजेंद्र अनेजा जी उपप्रबंधक सरदार रंजीत सिंह जी व कोषाध्यक्ष संजय मलिक जी उपस्थित रहे।अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।