एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया

WhatsApp Image 2025-01-26 at 11.57.41
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या मिनाक्षी शर्मा तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय को कला विभाग रचना यादव तथा मनोज सक्सेना द्वारा सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोण श्री विमलकृष्ण अग्रवाल पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व उझानी चेयरमैन पूनम अग्रवाल के द्वारा किया गया तत्पश्चात् राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई व विद्यालय परिसर नारों की गूँज चहक उठा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य व भाषण की प्रस्तुति दी गई। जिसमें माला गुप्ता ने जय जन भारत, नुपूर अग्रवाल व सिम्मी द्वारा डांस यूनिटी इन डायर्वसिटी, छात्रा स्पर्शिका, छात्र अश्विन यादव द्वारा देश भक्ति भाषण तथा छात्रा आकांक्षा, अजीत के द्वारा कविताओं की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय निदेशक निलांशु अग्रवाल जी के द्वारा देश के प्रति प्रेम संबंध को अपने शब्दों के द्वारा सबके सामने सजोया और बताया कि देश की तरक्की व उन्नति के लिए हमें किन रास्तों पर चलना चाहिए कैसे देश को आगे बढ़ाना चाहिए। भाषण में सभी को देश के प्रति प्रेम करना और अपनी शिक्षा का एक उन्नति के रास्ते पर उसका उपयोग करना सभी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिखलाते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं प्रदान की। अंत में प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्या ने सभी शिक्षक व छात्रों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए संविधान के प्रति श्रद्वा व प्रेम रखना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षक व छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। आज के कार्यक्रम का संचालन छात्र अर्थव मिश्रा व स्वस्ति जैन के द्वारा शिक्षक मानसी शर्मा के निर्देशन में हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights