2021 में जातिगत आधारित जनगणना रोक कर भाजपा ने गलत किया:ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2025-01-25 at 18.33.05
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के आठवें दिन अंत आज ब्लॉक दहंगवा, ब्लॉक सहसवान एवं ब्लाक अंबियापुर के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कार्यक्रम का आज आयोजन धर्मपाल सरस्वती पब्लिक स्कूल दहंगवा में किया कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक दहंगवा के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने की कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान एवं मुन्ना लाल सागर डॉक्टर रामरतन पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए ,उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि 2021 में जातिगत जनगणना शुरू हुई थी परंतु तुरंत ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उसको रोक दिया और दलित, पिछड़े ,बच्चों और जनजातीय द्वारा मांगी गई जाति के आधार पर जनगणना का उपवास भी किया। संसद में हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा जातिगत जनगणना करना करने पर जोर भी दिया जिससे कि जातिगत आधार पर लोगों का उसका लाभ मिल सके और हमारा संविधान भी यह कहता है की जातिगत और आर्थिक आधार पर लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि हमारे संविधान में हर एक उसे व्यक्ति को अधिकार लेने का हक है जो देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करता है तथा कर्तव्य पालन करने वालों को उनका अधिकार भी मिलना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुन्नालाल सागर एवं डॉ राम रतन पटेल ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया उसे संविधान के तहत समाज के हर नीचे तक के व्यक्ति को उसके अधिकारों और सुरक्षित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दहंगवा के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का धन्यवाद दिया इस अवसर पर हरपाल सिंह यादव रणवीर वीरपाल रमेश पाल रामनिवास आरिफ अली बबलू मदनलाल भगवान सिंह यादव कालीचरण यादव, रामेश्वर, नेम सिंह विजय शर्मा, ओमपाल, शबाबुल खान, हरिद्वारी लाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights