बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं से पहले उनको तनावमुक्त माहौल प्रदान करने तथा प्रथम बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने पर उत्पन्न होने वाले भय को समाप्त करने हेतु कक्षा-9 के विद्यार्थियों द्वारा उनके अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु शुभकामनाएँ देते हुए भव्य ‘गुड लक पार्टी’ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा किट के साथ-साथ उनके विषयाध्यापकों द्वारा शुभाशीष प्रदान किया गया। कक्षा-9 के विद्यार्थियों द्वारा उनके मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे सामूहिक नृत्य, सामूहिक गान, नाटिका एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती पवित्रा यादव ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा भी विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित महत्तवपूर्ण जानकारी प्रदान करने हेतु उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए जो कि कक्षा-10 की परीक्षा के बाद उनके लिए बहुत आवश्यक एवं सहायक होगें। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षाओं के मानसिक दबाव से मुक्त होते हुए स्वप्रेरित हो परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।