साहू रामस्वरूप में “मतदाता दिवस” विषय पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
बरेली । साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एवं रोवर रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वावधान मे “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” मनाया गया तथा विषय की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” से संबंधित पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा ने की। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा सोनी, शानू कश्यप, सिदरा, सलोनी गुप्ता, अनूरा, रोशनी, अनुष्का गुप्ता, सुप्रिया, वंदना माथुर, ममता ने विषय से संबंधित अपने विचार रखें। पोस्टर प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने प्रतिभागिता की तथा विभिन्न कला माध्यमों का प्रयोग कर पोस्टर बनाएं। भाषण प्रतियोगिता हेतु “हिंदी विभाग” प्रभारी डॉ प्रतिभा पांडेय तथा पोस्टर प्रतियोगिता हेतु इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. सीमा गौतम निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिदरा(बीए प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान सलोनी गुप्ता (बीए प्रथम सेमेस्टर), तृतीय स्थान सोनी (बीए प्रथम सेमेस्टर) तथा शानू कश्यप (बीकॉम द्वितीय वर्ष),सांत्वना पुरस्कार अनुष्का गुप्ता (बीए प्रथम सेमेस्टर) तथा सुप्रिया गुप्ता (बीए पंचम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आकांक्षा (बीकॉम प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान रोशनी (बीए प्रथम सेमेस्टर), तृतीय स्थान आकांक्षा रस्तोगी(बीए प्रथम सेमेस्टर) तथा गरिमा दीक्षित (बीए प्रथम सेमेस्टर), सांत्वना पुरस्कार अनुष्का गुप्ता (बीए प्रथम सेमेस्टर) तथा आकांक्षा राजपूत ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में संगीत विभाग प्रभारी प्रोफेसर शशि शुक्ला, अंग्रेजी विभाग की डॉ.श्वेता मौर्य तथा डॉ रूचि अग्रवाल ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता ने किया। मतदाता शपथ ग्रहण रोवर रेंजर्स अधिकारी श्रीमती श्रद्धा मिश्रा द्वारा कराया गया। राजनीति विज्ञान प्रभारी प्रो. प्रीति पाठक ने मतदान के महत्व व लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला साथ ही युवा मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया तथा अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।













































































