श्री गुलाब राय माॅण्टेसरी स्कूल में हुई गायन प्रतियोगिता
बरेली। श्री गुलाब राय माॅण्टेसरी स्कूल, डोहरा रोड परिसर में गूंजी संगीत की स्वर लहरियाँ। अंग्रेजी गीत हो सूफ़ियाना कलाम सभी प्रारूपों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चार वर्गों में आयोजित गायन प्रतियोगिता में समूह ‘ए’ के लिए हिंदी गीत गायन , समूह ‘बी’ एवं समूह सी के लिए अंग्रेजी गीत गायन प्रतियोगिता समूह डी के लिए पुराने गीत गायन प्रतियोगिता, समूह ‘ई’ के लिए सूफ़ियाना कलाम गायन प्रतियोगिता रखी गई। समूह अ में रूबी सदन के युवान कौशल प्रथम, टोपाज़ सदन की नित्या गंगवार द्वितीय, एमरल्ड सदन के रूद्र तृतीय स्थान पर रहे। समूह ब में रूबी की ऐश्वर्या मेहरोत्रा प्रथम में प्रथम, खुशी मौर्य टोपाज़ सदन द्वितीय, एमरल्ड के आराध सिंह बिंद्रा तृतीय स्थान पर रहे। समूह स में गरिमा गुरवाणी व भूमिका सक्सेना प्रथम, रूबी की देवांशी वभाग्यश्री ने द्वितीय, एमरल्ड सदन की रिद्धिमा सिंह और संस्कृति ने तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप डी में रूबी सदन की नव्या एवं वैभवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, टोपाज़ सदन की नित्या राठौर और अक्षत सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सफ़ायर सदन की आनंदी शुक्ला आयुष अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप ए में सफ़ायर की सत्या यदुवंशी प्रथम स्थान पर रहीं और एमरल्ड सदन के दिव्यांश द्वितीय स्थान पर रहे,रबी की मनप्रीत ने तृतीय स्थान सुरक्षित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और उत्साहित करती हैं । इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिका और छात्र उपस्थित थे। निर्णायक के रूप में संगीत शिक्षक कौशल किशोर उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सुमन मेहर व इशिता दीक्षित ने किया । और नेशनल सिंगिंग एंड डांसिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2024 में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए जीआरएम स्कूल,डोहरा रोड परिसर कक्षा चार के छात्र निलय उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें भी आज पुरस्कृत किया गया।













































































